नए कानूनों के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला स्तर पर आयोजित की गई प्रशिक्षण कार्यशाला
नए कानूनों के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला स्तर पर आयोजित की गई प्रशिक्षण कार्यशाला
पुराने कानून में किये बदलाव व नए कानून में जोड़े गए प्रक्रिया व प्रावधान के सम्बंध में दी गई जानकारी
सभी थाना प्रभारी व विवेचना अधिकारियों ने कार्यशाला में समझे नए कानून की बारीकियां

मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी:-
जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी में पुलिस महानिरीक्षक दीपक झा (भापुसे) राजनांदगांव रेंज राजनांदगांव एवं पुलिस अधीक्षक वाय पी सिंह (भापुसे) जिला मोहला मॉनपुर अं चौकी के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक कार्यालय मोहला में दिनाँक 22.06.2024 को तीन नए कानूनों के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई, प्रशिक्षण कार्यशाला में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मयंक गुर्जर (भापुसे) जिला मोहला मॉनपुर अम्बागढ़ चौकी के द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय मोहला में तीन नए कानूनों के 01 जुलाई 2024 को लागू होने के पूर्व थाना प्रभारियों व विवेचना अधिकारियों को प्रशिक्षण कार्यशाला में तीन नए कानून।
1.भारतीय न्याय संहित2.भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता3.भारतीय साक्ष्य विधेयक। में दिए गए महत्वपूर्ण प्रावधनों, प्रक्रियाओं तथा सम्मिलित किए गए नए अपराध धाराओं, के सम्बंध में विस्तार से जानकारी पीपीटी /पीडीएफ प्रोजेक्टर डिस्प्ले कर बारीकी से दी गई, साथ ही विवेचकों के प्रश्नों का शंका समाधान किया गया। नए कानून सम्बन्धी प्रशिक्षण कार्यशाला में उप पुलिस अधीक्षक (आप्स) ताजेश्वर दीवान तथा जिलेभर के सभी थाना के थाना प्रभारियों के साथ 50 से अधिक विवेचना अधिकारी सम्मलित हुए।
