वन एवं राजस्व विभाग की अतिक्रमण पर संयुक्त कार्यवाही

अंबागढ़ चौकी:-
विकासखंड अंबागढ़ चौकी के अंतर्गत ग्राम पंचायत चिल्हाटी में संजय पिता सहदेव वन विभाग की जमीन
कक्ष क्रमांक 731पीएफ की सीमा पर अतिक्रमण कर अवैध तरीके से मकान निर्माण कर रहा था वन विभाग द्वारा जिस पर तीन बार नोटिस दिए जाने के बाद भी अतिक्रमकारी द्वारा अतिक्रमण नही छोड़ा गया जिस पर दिनांक 20/06/2024 दिन गुरुवार को वन एवं राजस्व विभाग द्वारा संयुक्त कार्यवाही कर अवैध तरीके से निर्माणाधीन मकान को जेसीबी की सहायता से ध्वस्त किया गया।
साथ ही ग्राम में और भी अतिक्रमणकारियों को दो दिनों की मोहलत दी गई है और कहा गया है की दो दिनों में अगर स्वयं अतिक्रमण नही छोड़ोगे तो विभाग द्वारा तोड़ने की कार्यवाही की जाएगी। जिससे होने वाले नुकसान की जिम्मेदारी अतिक्रमणकारी की होगी।
