भाजपा मंडल अम्बागढ़ चौकी ने डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी
भाजपा मंडल अम्बागढ़ चौकी ने डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी

अम्बागढ़ चौकी
भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार अम्बागढ़ चौकी मंडल के समस्त बूथों एवं नगर पंचायत क्षेत्र में मंडल स्तर पर राष्ट्रीय एकता व अखंडता के पर्याय, महान शिक्षाविद्, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक और भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भावभीनी श्रद्धांजलि की एवं संगोष्टि का आयोजन किया गया,जिसमे जिला महामंत्री दिलीप वर्मा ने सम्बोधित करते हुवे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का जीवन परिचय विस्तार से दिया।इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष गुलाब गोस्वामी,जिला उपाध्यक्ष राजकिशोर खण्डेलवाल, जिला मंत्री पवन गुप्ता,जिला विधि प्रकोष्ठ संयोजक निखिल झा,मंडल उपाध्यक्ष राजेश जैन गुजराती,जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती कमलेश सारष्वत,जिला मीडिया प्रभारी अविनाश त्रिपाठी,जिला महामंत्री भाजयुमो काशी निषाद,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सतीष शर्मा,झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ संयोजक संतोष विश्वकर्मा,भाजयुमो महामंत्री संतोष साहू,पार्षद मोहसिन खान,सुखराम निषाद,दिलीप यादव,एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
