खड़खड़िया खेला रहें 8 लोगो पर पुलिस ने की कार्यवाही

थाना खड़गांव क्षेत्रार्गत ग्राम जक्के मंडई मेला में लोगो को पैसो का लालच देकर खड़खडिया एवं स्टाईगर खिला रहे 08 आरोपीयों के विरूद्ध छ०ग० जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया है।

मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी
सुघ्घरजन सुरक्षित जिला
अभियान के तहत प्रशासनिक कासावट लाने लगातार कार्यवाही जारी है इसी क्रम में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी खडगांव निरीक्षक ईश्वर ध्रुव के नेतृत्व में थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम जक्के मंडई मेला में अवैध धन अर्जित करने खुड़खुडिया एवं स्टाईगर नामक जुआ खेल खिलाया जा रहा था पुलिस द्वारा दबीश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी देवी लाल, मनोज कुमार निषाद, राजू खण्डेकर, सिफानुदीन सैयद, अभिलाष मेश्राम, विजय सहारे, योगेश्वर कुमार, सोमेश्वर महार के खिलाफ की गई कार्यवाही। आरोपियों के पास से जप्त सामग्री क्रमशः 06 नग स्टाईगर 01 नग भाग्य लक्ष्मी पोस्टर 02 नग गोली 01 नग गुलाबी रंग का प्लास्टिक बाल्टी, 01 नग गमछा 01 नग टावेल नगदी रकम 26040/रूपये, को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया तथा छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम की धारा 6 के तहत कार्यवाही कर अपराध क्रमांक 23/24, 24/24 25/24 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

