एसडीएम ने ईसाई समुदाय को प्रार्थना करने से रोका

मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी:-
अविभाजित राजनादगांव जिला मसीह समाज के जिलाध्यक्ष रज्जु जॉन ने अम्बागढ़ चौकी में प्रेसवार्ता कर धार्मिक स्वतंत्रता का हनन का आरोप लगाते हुए कहा की ईसाई समुदाय के लोगों को गुरुवार को प्रार्थना सभा करने से रोका गया,जबकि अभी गुड फ्राइडे आने वाला है जिसके लिए 40 दिन पहले से ही उपासना प्रार्थना चालू हो जाती है उसकी तैयारी के हिसाब से धार्मिक आयोजन होता है आयोजन को लेकर जिला प्रशासन से सुरक्षा को लेकर अवगत भी कराया गया था क्योंकि छत्तीसगढ़ में धर्म परिवर्तन को लेकर सताव हो रहा है ।
जॉन ने यह भी आरोप लगाया है कि जिला प्रशासन, शासन के दबाव में काम कर रही है, ईसाई धर्म में आस्था रखने वाले लोगों पर आतंक बड़ गया है जिनकी रक्षा के लिए कोई पर्याप्त कदम नहीं उठा जा रहा है और उन्हें अपने धर्म का पालन करने से रोका जा रहा है।जबकि संविधान सभी व्यक्तियों को अंतरात्मा की स्वतंत्रता और धर्म को स्वतंत्र रूप से मानने, और प्रचार करने का अधिकार प्रदान करता है।उसके बाद भी मोहला एसडीएम द्वारा 14 व 15 तारीख को होने वाले वाले प्रार्थना सभा को मुख्यमंत्री के आने का हवाला देकर रोक दिया गया।
इस मामले को लेकर एसडीएम हेमन्त भुआर्य ने कहा कि मेरे द्वारा किसी भी प्रकार से प्रार्थना सभा को रोका नही गया गया है 14 मार्च को मुख्यमंत्री का कार्यक्रम था जिसमे कुछ प्रोटोकॉल होते है जिसे देखते हुए एक दिन के लिए प्रार्थना सभा स्थगित कर दूसरे दिन करने कहा गया था।
