घोर लापरवाही के चलते हुआ हादसा
आचार संहिता के पांचवें दिन भी नेताओं के होर्डिंग्स नहीं बदल पाया प्रशासन

अंबागढ़ चौकी:-
जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील होते ही संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत जिले के नगरीय निकाय एवं जनपद पंचायत क्षेत्रों में संपत्ति विरूपण की कार्यवाही की जा रही थी जिसके तहत शासकीय एवं सार्वजनिक स्थानों में लगाए गए नेताओं तथा जनप्रतिनिधियों के पोस्टर,बैनर,वॉल पेंटिंग आदि प्रचार की युक्तियों को हटाने की कार्यवाही की जाती है
इसी कार्य हेतु अंबागढ़ चौकी विकासखंड के ग्राम पंचायत बिहरीकला में रेंगाडबरी,लोहारा रोड में बने प्रवेश द्वार में लगे नेताओं के पोस्टर को ढकने या हटाने के लिए क्रेन की सहायता से एक व्यक्ति को बिना किसी सेफ्टी के चढ़ाया गया।
क्रेन से चढ़ते समय वह व्यक्ति लगभग 40 फीट से नीचे गिर गया जिससे उसे गंभीर चोट आई है घायल व्यक्ति दुष्यंत यादव ग्राम पांगरी निवासी है जिसे प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत में राजनांदगांव रिफर कर दिया गया है
