जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी पुलिस ने जारी किया अलर्ट : नकली APK फाइलों से बचें, वरना खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी पुलिस ने जारी किया अलर्ट : नकली APK फाइलों से बचें, वरना खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

मोहला:-
मोबाइल यूजर्स को धोखाधड़ी से बचाने के लिए जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी पुलिस ने APK फाइल फ्रॉड से संबंधित चेतावनी जारी की है। पुलिस ने बताया कि धोखेबाज अब नकली मोबाइल ऐप बनाकर लोगों के मोबाइल हैक कर रहे हैं और बैंक खातों से रकम उड़ाने की कोशिश कर रहे हैं।
क्या है APK फ्रॉड?
APK (Android Package Kit) असल में एंड्रॉइड ऐप्स का इंस्टॉलेशन फॉर्मेट होता है। जब कोई नकली या खतरनाक APK मोबाइल में इंस्टॉल हो जाता है तो पूरा मोबाइल हैक हो सकता है। इसके बाद धोखेबाज SMS और व्हाट्सऐप के जरिए आपकी कांटेक्ट लिस्ट में मौजूद लोगों तक फर्जी मैसेज भेजकर उन्हें भी फंसाने का काम करते हैं।
कहां से फैलते हैं ऐसे फर्जी ऐप?
थर्ड-पार्टी वेबसाइट से
व्हाट्सऐप/टेलीग्राम लिंक के जरिए
बचाव कैसे करें?
✔️ हमेशा ऐप Google Play Store या भरोसेमंद सोर्स से ही डाउनलोड करें।
✔️ अनजान लिंक से कभी भी APK इंस्टॉल न करें।
✔️ “Install from Unknown Sources” का ऑप्शन मोबाइल में बंद रखें।
✔️ मोबाइल में अपडेटेड एंटीवायरस का उपयोग करें।
✔️ व्हाट्सऐप/टेलीग्राम से आए किसी भी APK फाइल को न डाउनलोड करें, न इंस्टॉल करें।
गलती से इंस्टॉल हो गया तो क्या करें?
✔️ मोबाइल से सिम कार्ड निकालकर दूसरे फोन में डालें।
✔️ मोबाइल को फ्लाइट मोड पर करें, WiFi बंद कर दें।
✔️ तुरंत बैंक से संपर्क कर खाते से डेबिट सुविधा अस्थायी रूप से रोकने को कहें।
✔️ साइबर सेल/नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज करें। साथ ही 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत करें।
✔️ फर्जी ऐप डिलीट करने या मोबाइल फॉर्मेट करने के बाद ही फोन का इस्तेमाल दोबारा शुरू करें।
इन नामों से आते हैं फर्जी एप्लीकेशन
पीएम किसान निधि / आवास योजना फॉर्म
मोबाइल बैंकिंग एप
मोर बिजली / RTO ई-चालान आदि
इन खतरों से हो सकते हैं शिकार
1. नकली ऐप – असली ऐप की कॉपी बनाकर उसमें वायरस डालना।
2. फिशिंग – बैंकिंग/सोशल मीडिया पासवर्ड चोरी करना।
3. स्पाईवेयर – फोटो, मैसेज, कॉल रिकॉर्ड, लोकेशन चोरी करना।
4. रैनसमवेयर – मोबाइल लॉक कर पैसे मांगना।
5. एडवेयर – लगातार फर्जी विज्ञापन दिखाना।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध APK लिंक को डाउनलोड न करें और सतर्क रहें। जागरूक रहना ही बचाव है।
