छठवीं राष्ट्रीय योगासन चैंपियनशिप में पूर्वी कोर्राम ने दिखाया दम
छठवीं राष्ट्रीय योगासन चैंपियनशिप में पूर्वी कोर्राम ने दिखाया दम मात्र 0.92 अंकों से मेडल से चूकी

अंबागढ़ चौकी:-
भिलाई सेक्टर-6 अग्रसेन भवन में 11 से 14 सितंबर तक आयोजित छठवीं राष्ट्रीय योगासन चैंपियनशिप 2025-26 में जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी (कौड़ीकसा) की बेटी कुमारी पूर्वी कोर्राम ने शानदार प्रदर्शन किया।
वर्ल्ड एवं भारत योगासन स्पोर्ट्स के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस चैंपियनशिप में देशभर के 32 राज्यों से लगभग 1100 खिलाड़ी और 100 जज शामिल हुए। प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल उपस्थित रहे।

सीनियर वर्ग (18 से 28 आयु वर्ग) महिला सुपाईन इवेंट में पूर्वी कोर्राम ने छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया। कड़े मुकाबले में पूर्वी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मात्र 0.92 अंकों के अंतर से मेडल से चूक गई और पांचवां स्थान हासिल किया।
पूर्वी की उपलब्धि पर जिला योगासन स्पोर्ट्स अध्यक्ष अशोक कुमार साहू, सचिव जी.आर. साव, सदस्य ऐश्वर्यराज लक्ष्मी कोर्राम, पतंजलि योग समिति राजनंदगांव उपाध्यक्ष अशोक वर्मा, कोषाध्यक्ष डॉ. रंजन कुमार साहू, तहसील इकाई पतंजलि योग समिति अंबागढ़ चौकी अध्यक्ष रामगोपाल शर्मा, भारत स्वाभिमान अध्यक्ष भरत लाल निकोड़े, वरिष्ठ योग शिक्षक रामेंद्र तिवारी सहित कई पदाधिकारियों एवं योग शिक्षकों ने बधाई दी। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पूर्वी कोर्राम ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी मेहनत और माता-पिता को दिया है।
