ग्राम अरजकुंड में कार्यक्रम के दौरान साधना बनी प्रेरणा, जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह ने दिया संबल
ग्राम अरजकुंड में कार्यक्रम के दौरान साधना बनी प्रेरणा, जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह ने दिया संबल

मोहला:-
ग्राम अरजकुंड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एक विशेष पल देखने को मिला, जब जिला पंचायत अध्यक्ष एवं एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना अध्यक्ष श्रीमति नम्रता सिंह ने गांव की दिव्यांग बालिका साधना से मुलाकात की। पिता के साये के बिना पल-बढ़ रही साधना ने अपने हुनर और हौसले से सबका दिल जीत लिया।
कम उम्र में ही साधना ने सिलाई, कपड़े बुनना, संगीत और अन्य कलाओं में अपनी विशेष पहचान बनाई है। उसकी मासूम मुस्कान और संघर्ष की कहानी ने सभी को भावुक कर दिया।

इस अवसर पर श्रीमति नम्रता सिंह ने साधना को निःशुल्क विकलांग सायकिल प्रदान करने की घोषणा की और आश्वस्त किया कि शासन की सभी योजनाओं का लाभ इस बच्ची तक पहुँचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि साधना जैसी बेटियाँ समाज की असली ताकत हैं और उनके सपनों को पंख देने के लिए वे हमेशा साथ खड़ी रहेंगी।
गांव के लोगों ने भी इस पहल का स्वागत किया और साधना की प्रतिभा व संघर्ष को सलाम किया। साधना का जज़्बा न केवल अरजकुंड बल्कि पूरे जिले के लिए प्रेरणा बन गया है।
“इस बच्ची की आँखों में जो चमक है, वही आने वाले कल की उम्मीद है। साधना जैसी बेटियाँ हमारी असली शक्ति हैं और मैं सदैव उनके साथ खड़ी रहूँगी।” – नम्रता सिंह
