प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर अंबागढ़ चौकी में रक्तदान शिविर
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर अंबागढ़ चौकी में रक्तदान शिविर

अंबागढ़ चौकी:-
देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत अंबागढ़ चौकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में भाजपा कार्यकर्ताओं, महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।
इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष दिलीप वर्मा, पूर्व विधायक संजीव शाह, जिला भाजपा उपाध्यक्ष राजकिशोर खंडेलवाल, ढाल सिंह कौशिक, मंडल अध्यक्ष आशीष द्विवेदी, जिला मंत्री भारत भूषण राजपूत, कोषाध्यक्ष राजेश गुजराती, सह कोषाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, प्रवक्ता राजेश सिंघी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कमलेश सारस्वत, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष अरुण यादव, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष राजू कुरैशी, पूर्व मंडल अध्यक्ष गुलाब गोस्वामी, जिला पंचायत सदस्य नेहरू रजक, जनपद पंचायत अध्यक्ष पुनऊराम फुलकौंरे,नगर पंचायत उपाध्यक्ष पवन गुप्ता, मंडल महामंत्री विमल यादव, व्यापारी प्रकोष्ठ संयोजक मोहन जैन सहित कई जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वरिष्ठ भाजपा नेता अवधेश त्रिपाठी, किशोर अटभैया, अजहरुद्दीन खान, पार्षद दिलीप कुंभकार, ईश्वरी धुर्वे, युवा मोर्चा महामंत्री कांशी निषाद, सतीश शर्मा, संतोष साहू, गजेंद्र मंडावी, देवेंद्र सार्वा, रामनारायण नेताम, राजकुमार खंडेलवाल, अंकित पांडे, राकेश साहू और बाबू दुबे भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं ने रक्तदान कर सेवा कार्यों में योगदान दिया और प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस को समर्पण व सेवा के रूप में मनाया।
