ग्राम पंचायत रेंगाकठेरा में फर्जी बिल लगाकर राशि आहरण करने का मामला– प्रशासन बेखबर!
ग्राम पंचायत रेंगाकठेरा में फर्जी बिल लगाकर राशि आहरण करने का मामला
प्रशासन बेखबर!

अंबागढ़ चौकी:-
जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के जनपद पंचायत अंबागढ़ चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत रेंगाकठेरा में शासकीय राशि की खुली लूट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां विकास कार्यों के नाम पर फर्जी बिल तैयार कर राशि आहरण कर लिया गया – वो भी बिना किसी असल कार्य के।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह पूरा मामला प्रशासन की नजरों से अब तक छिपा हुआ है। किसी भी स्तर के अधिकारी को इसकी भनक तक नहीं लगी है। इस घोटाले की पड़ताल ऑनलाइन दस्तावेजों और बिलों के गहन विश्लेषण के जरिए उजागर की गई है।
सूत्रों की मानें तो जिन कार्यों के नाम पर बिल लगाए गए हैं, वे या तो पूरी तरह से कागज़ों तक सीमित हैं या फिर अधूरे पड़े हैं, लेकिन भुगतान की प्रक्रिया ऐसे दर्शाई गई है मानो कार्य 100% पूर्ण हो चुके हों।
प्रशासन की अनदेखी या मिलीभगत?
यह सवाल अब जोर पकड़ रहा है कि पंचायत द्वारा की गई इस वित्तीय गड़बड़ी की जानकारी जनपद या जिला स्तर के अधिकारियों को क्यों नहीं थी? क्या यह केवल लापरवाही है या फिर भीतरखाते मिलीभगत?
अब सवाल उठता है – जांच कब?
अब देखना यह है कि क्या जिला प्रशासन इस मामले में कोई स्वत: संज्ञान लेगा या फिर भ्रष्टाचारियों को राजनीतिक/प्रशासनिक छत्रछाया में बच निकलने का मौका मिलेगा?
