बिहरीकला से साकरदाहरा तक निकली पैदल कांवड़ यात्रा
बिहरीकला से साकरदाहरा तक निकली पैदल कांवड़ यात्रा

अम्बागढ़ चौकी:-
विकासखंड अंबागढ़ चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत बिहरीकला में बीते 12 वर्षों से जारी परंपरा के तहत इस वर्ष भी नव दुर्गा उत्सव समिति एवं ग्रामवासियों के सहयोग से शिव भक्तों की पैदल कांवड़ यात्रा निकाली गई। श्रद्धालु शिवनाथ नदी, अम्बागढ़ चौकी से पवित्र जल लेकर साकरदाहरा स्थित शिवधाम की ओर रवाना हुए।
कांवड़ यात्रा का शुभारंभ बड़े धूमधाम एवं धार्मिक उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव संजीव शाह, भाजपा जिला मंत्री योगेंद्र कोड़पे, ग्राम पंचायत के उपसरपंच अजय अग्रवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप साहू एवं रूपेश बाजपेयी ने पुष्प वर्षा कर कांवड़ियों का स्वागत किया तथा यात्रा की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।
यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, युवा-युवतियाँ शामिल हुए। प्रमुख रूप से सतीष सिंह राजपूत, अशोक कुमार पटेल, रंगेश पटेल, घनश्याम पटेल, उत्तम पटेल, सुरेश पटेल सहित अनेक श्रद्धालुओं की सहभागिता रही। कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण एवं भक्तिमय वातावरण में साकरदाहरा के लिए रवाना हुई।
