बीरेंद्र कुमार मसिया को मिला “दो पत्ती” चुनाव चिन्ह,क्षेत्र में विकास की नई उम्मीदें जगी
बीरेंद्र कुमार मसिया को मिला “दो पत्ती” चुनाव चिन्ह,क्षेत्र में विकास की नई उम्मीदें जगी

मोहला:-
जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 05 वासड़ी से चुनाव लड़ रहे बीरेंद्र कुमार मसिया को “दो पत्ती” चुनाव चिन्ह आबंटित किया गया है। बीरेंद्र कुमार मसिया ने इसे जनता के सहयोग और हरित विकास का प्रतीक बताते हुए इसे अपने एवं क्षेत्र के लिए शुभ संकेत माना।
बीरेंद्र कुमार मसिया ने कहा “दो पत्ती” का चिन्ह एकता,प्रगति और हरियाली का प्रतीक है। यह क्षेत्र में खुशहाली और विकास का संदेश देता है। मेरा सपना है की इस क्षेत्र को समस्याओं से मुक्त कर नई ऊंचाइयों तक लें जाऊं। आपको बतादें की बीरेंद्र कुमार मसिया अलग – अलग क्षेत्रों से तीन बार के जिला पंचायत सदस्य रह चुके है, पहली बार चुनाव उन्होंने वासड़ी क्षेत्र से ही लड़ा था और जीत हासिल की थी। चुनाव चिन्ह मिलने के बाद बीरेंद्र कुमार मसीया ने गांव – गांव जाकर “दो पत्ती” का महत्व समझाया। बीरेंद्र कुमार मसिया ने कहा की उनका मुख्य ध्यान शिक्षा,स्वास्थ्य और किसानों के कल्याण पर होगा।
बीरेंद्र कुमार मसिया ने जनता से अपील की है की वे“दो पत्ती” चिन्ह को चुनकर क्षेत्र में विकास की बुनियाद रखें। बीरेंद्र कुमार मसिया के समर्थकों में चुनाव चिन्ह “दो पत्ती” मिलने के बाद उत्साह का माहौल है। एक किसान ने कहा। “दो पत्ती” का चिन्ह हमारे जीवन का हिस्सा है, बीरेंद्र कुमार मसिया का वादा हमे लगता है की वह इस क्षेत्र को विकास की नई दिशा देगा।
बीरेंद्र कुमार मसिया ने कहा कि वे “दो पत्ती” चिन्ह को क्षेत्र के हर व्यक्ति की प्रगति का प्रतीक बनायेंगे। उन्होंने जनता से कहा, यह चुनाव आपके और हमारे भविष्य का सवाल है।
“दो पत्ती” को चुने और मुझे आपकी सेवा का अवसर दें।

