सतीश चंदेले ने खोला अपना चुनाव कार्यालय, समर्थकों में उत्साह”
सतीश चंदेले ने खोला अपना चुनाव कार्यालय, समर्थकों में उत्साह”

अंबागढ़ चौकी:-
सतीश चंदेले जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 03 बांधाबाजार से स्वतंत्र प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे है उनका चुनाव चिन्ह “स्लेट” छाप है।
चंदेले ने आज अपने चुनाव प्रचार को मजबूत करने के लिए क्षेत्र के मुख्य ग्राम छछांपाहरी एवं कोटरा में अपना चुनाव कार्यालय खोला। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे।सतीश चंदेले ने अपने परिवार और प्रमुख सहयोगियों के साथ मिलकर फीता काटा। इस दौरान उत्साही समर्थकों ने नारे लगाकर सतीश चंदेले का जोरदार स्वागत किया।

सतीश चंदेले ने कहा यह कार्यालय केवल मेरा नहीं, बल्कि क्षेत्र के हर नागरिक का है। यहां हर समस्या को सुना जाएगा और समाधान के लिए काम किया जाएगा। मैं आप सभी के समर्थन से इस चुनाव को सेवा के माध्यम में बदलने का प्रयास करूंगा। चुनाव कार्यालय से प्रचार अभियान को व्यवस्थित रूप से संचालित किया जाएगा। सतीश चंदेले ने बताया कि यहां से चुनावी रणनीतियां बनाई जाएंगी और जनता की शिकायतें और सुझाव भी सुने जाएंगे।

उद्घाटन के मौके पर उपस्थित एक वरिष्ठ नागरिक ने कहा यह कार्यालय जनता के लिए मदद का केंद्र बनेगा।चंदेले के द्वारा किए गए वादों पर हमे पूरा भरोसा है और हम पूरी तरह से उनके साथ हैं। सतीश चंदेले ने जनता से अपील की,कि वे उनके चुनाव चिन्ह “स्लेट” को अपना समर्थन दें और उन्हें सेवा का अवसर प्रदान करें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यह कार्यालय क्षेत्र की भलाई के लिए हर समय खुला रहेगा।
