जनपद पंचायत क्षेत्र क्र. 15 केकतीटोला को चुनाव चिन्ह मिला झोपड़ी छाप
जनपद पंचायत क्षेत्र क्र. 15 केकतीटोला को चुनाव चिन्ह मिला झोपड़ी छाप

मोहला-
निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को जनपद पंचायत का चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों का चुनाव चिन्ह आवंटित किया है। जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 15 केकतीटोला से कांति साहू जनपद सदस्य प्रत्याशी अपने चुनाव चिन्ह “झोपड़ी छाप” के साथ मैदान मे डटी हुई है। श्रीमती कांति साहू योग्य,मिलनसार एवं गांव की माटी से जुड़ी महिला है। जिसका लाभ उन्हें चुनाव में मिल सकता है। कांति साहू जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 15 केकतीटोला जनपद क्षेत्र के मतदाताओं से झोपड़ी छाप में मुहर लगाकर विजय दिलाने की अपील की है।कांति साहू इस क्षेत्र मे महिला संघठन से जुड़कर एवं समाज सेवा कर अपनी एक अलग पहचान बनाई है
कांति साहू का कहना है अगर क्षेत्र की जनता मुझे मौका देती है तो मैं क्षेत्र के विकास के लिए अपना पूरा प्रयास करूंगी।मैं जानता से वादा करती हूं।
कांति साहू पूर्व मे भी जनपद सदस्य के रूप मे अपनी सेवा दे चुकी है, कांति साहू अपने क्षेत्र मे महिलाओ को स्वारोजगार दिलाकर आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया है l और आगे भी करेंगी।
