नामांकन के आखरी दिन भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए भरा नामांकन
नामांकन के आखरी दिन भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए भरा नामांकन

मोहला – त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन सोमवार को भाजपा ने रैली निकाल शक्ति प्रदर्शन करते हुए नामांकन दाखिल किया। भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में जिला पंचायत सदस्य चुनाव का नामांकन भरा। बीजेपी नेताओं ने दावा किया कि नगरीय और पंचायती सरकार पर भाजपा का कब्जा होगा।
रैली में शामिल होने आस पास क्षेत्र से समर्थक बड़ी संख्या में मोहला पहुंचे थे। जिला मुख्यालय के दुर्गा चौंक से गाजे बाजे और आतिश बाजी के साथ रैली कलेक्टोरेट पहुंची। जहां भाजपा के सभी दस प्रत्याशियों ने नामांकन फॉर्म जमा किया।

रैली से पूर्व सभा आयोजित कर सभी उम्मीदवारों और भाजपा नेताओं ने जनता से समर्थन मांगा। इस दौरान प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा, जिला अध्यक्ष नम्रता सिंह, अं चौकी मंडल अध्यक्ष आशीष द्विवेदी, गीता साहू, दिलीप वर्मा, अल्प संख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राजू कुरैशी,राजू टांडिया,लखन कलामे, मो.अजरूद्दीन, भोजेश शाह सहित बड़ी संख्या में भाजपाई शामिल हुए।
नगरीय और जिला पंचायत में भाजपा की बनेगी सरकार

नामांकन रैली में शामिल होने भाजपा के वरिष्ठ नेता और जिला चुनाव प्रभारी भरत वर्मा ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत की दस की दस सीट पर भाजपा का कब्जा होगा। इसी लक्ष्य के साथ हम चुनाव लड़ रहे है। भाजपा जिला अध्यक्ष और जिपं प्रत्याशी नम्रता सिंह ने कहा कि आगाज शानदार हुआ है अंजाम जानदार होगा। जिलाध्यक्ष ने नगर पंचायत और जिला पंचायत में भाजपा की सरकार बनने का दावा किया है।
