जिला पंचायत क्षेत्र क्र.02 आमाटोला से अनिला लाड़ेश्वर ने भरा नामांकन
जिला पंचायत क्षेत्र क्र.02 आमाटोला से अनिला लाड़ेश्वर ने भरा नामांकन

अनिला लाड़ेश्वर ने नामांकन जमा कर मांगा जनता से आशीर्वाद
मोहला – जिला पंचायत आमाटोला क्षेत्र में महिला संगठनों से जुड़ कर समाज सेवी के रूप में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाली अनिला लाड़ेश्वर ने नामांकन दाखिल कर जनता से जीत का आशीर्वाद मांगा। अनिला लाड़ेश्वर ने शनिवार को अपने समर्थकों के साथ जिपं क्षेत्र क्रमांक 02 सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप चुनाव लड़ने नाम निर्देशन फार्म जमा किया। नामांकन के बाद श्रीमती लाड़ेश्वर मीडिया से बात की और कहा कि अगर क्षेत्र की जनता उन्हें मौका देगी तो वह क्षेत्र की समस्याओ का निराकरण कर विकास की गति को आगे बढ़ाने की भरपूर कोशिश करेंगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अभी भी मूलभूत सुविधाओं की कमी है और आमाटोला क्षेत्र अभी भी विकास की बाट जोह रहा है।
बता दे कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नामांकन 27 जनवरी से तीन फरवरी तक भरे जाएंगे और नाम वापसी की तारीख छः फरवरी है।
