नप अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के सर्मथन में देवीलाल पटेल,एवं दीपचंद रजक ने नामंकन वापस लिया
नप अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के सर्मथन में देवीलाल पटेल,एवं दीपचंद रजक ने नामंकन वापस लिया

अम्बागढ़ चौकी
नगर पंचायत अम्बागढ़ चौकी अध्यक्ष पद के लिए भरे गए नामांकन को भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता देवीलाल पटेल एवं दीपचंद रजक ने भाजपा प्रत्याशी गुलाब गोस्वामी के समर्थन में अपना नामांकन वापस लिया,वही वार्ड नं.14 से राजेश जैन गुजराती,राजेश लाटा ने भाजपा से वार्ड पार्षद हेतु अधिकृत प्रत्याशी पवन गुप्ता के समर्थन में अपना नामांकन वापस लिया,नामांकन वापस ले कर उन्होंने कहा भाजपा संगठन हमारी खून में है,हम भाजपा से अलग नही हो सकते,कुछ परिस्थितियों में हमने नामांकन दाखिल किया था,परन्तु हम संगठन के खिलाफ जा कर चुनाव नही लड़ सकते।उनके इस कार्य से भाजपा मंडल अम्बागढ़ चौकी के अध्यक्ष आशीष द्विवेदी ने उनका स्वागत कर मिल कर काम करने एवं भाजपा प्रत्याशियों को प्रचंड मतों से विजय बनाने की अपील की।
