नेहरू रजक ने जिला पंचायत क्षेत्र क्र 03 से अधिकृत किए जाने पर भाजपा का आभार व्यक्त किया
नेहरू रजक ने जिला पंचायत क्षेत्र क्र 03 से अधिकृत किए जाने पर भाजपा का आभार व्यक्त किया

अंबागढ़ चौकी:-
जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 03 बांधाबाजार से जिला पंचायत सदस्य के लिए प्रत्याशी के रूप में नेहरूराम रजक को भाजपा की तरफ से प्रत्याशी अधिकृत किया गया है रजक को इस क्षेत्र का भाजपा से प्रबल दावेदारों में देखा जा रहा था ज्ञात हो कि लम्बे समय भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए है साथ ही भाजपा पार्टी में मंत्री पद पर है और अपने पद के रहते उन्होंने भाजपा पार्टी के लिए बुथ एवं शक्ति केन्द्र स्तर तक विभिन्न स्तरों पर बढ़ चढ़कर कार्य किए है और अभी वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी मंडल अम्बागढ़ चौकी में मंत्री पद पर बने हुए। और भारतीय जनता पार्टी के खाफी लम्बे समय से सक्रिय सदस्य है जिन्होने पार्टी द्वारा समय-समय पर होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में अपनी सहभागिता दिखाते रहते है। रजक ने कहा कि पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है जिसका आभार व्यक्त करता हूं। साथ ही क्षेत्र क्रमाक 03 में कमल खिलाएंगे एवं क्षेत्र की जनता के विकास के लिए कार्य को लेकर हर संभव प्रयास करेंगे ।
