आरएसएस के द्वारा श्रीराम के नाम रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन
आरएसएस के द्वारा श्रीराम के नाम रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

अंबागढ़ चौकी:-
अम्बागढ़ चौकी विकासखंड अंतर्गत टोलागांव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष पर श्री राम के नाम रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शनिवार को 10 बजे से रक्तदान शिविर का सुभारंभ हुआ और शाम 4 बजे तक शिविर में रक्त वीरों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। सत्यम ब्लड ग्रुप के द्वारा शिविर में 47 यूनिट से अधिक रक्त संकलन किया गया।
आयोजित शिविर का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक चिंताराम नायक द्वारा भारत माता के चित्रपट पर माल्यर्पण और दिप प्रज्वलित कर किया गया जिला संघचालक ने बताया कि रक्त दान करने से दिल की सेहत में सुधार होता है। इससे दिल की बीमारियों और स्ट्रोक के खतरे को कम किया जा सकता है।
रक्तदान न किया जाए तो खून में आयरन की मात्रा अधिक हो जाती है, जिससे हार्टअटैक का खतरा बढ़ जाता है इस अवसर पर नगर संघ चालक सतीश खण्डेलवाल विभाग कार्यवाह डेमनलाल तरार, जिला कार्यवाह अनुज तुलावी, नीलकंठ कोमरे , तुलसीराम वर्मा , विजय वैष्णव,संकेतगुप्ता, सोमेश हरमुख,राजेश सिंघी, चन्द्रशेखर दमगड़े, सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक मौजूद रहे ।
