खोमेंद्री चमन गांवरे ने जनपद क्षेत्र चिल्हाटी, क्षेत्र क्रमांक 03 से भरा नामांकन
▶️ खोमेंद्री चमन गांवरे ने जनपद क्षेत्र चिल्हाटी, क्षेत्र क्रमांक 03 से भरा नामांकन

▶️ क्षेत्र में अपने पूर्व राजनीतिक एवं सामाजिक सक्रियता के दम पर पुनः मांग रही जनता से समर्थन
▶️ अंबागढ़ चौकी:-
जनपद पंचायत क्षेत्र चिल्हाटी, क्षेत्र क्रमांक 03 से वर्तमान जनपद सदस्या खोमेंद्री चमन गांवरे ने नामांकन भरा है । ज्ञात है कि खोमेंद्री चमन गांवरे चिल्हाटी क्षेत्र की जनपद सदस्या है, जो कि 2020 के त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में बड़े अंतर से चुनाव जीतकर जनपद पंचायत पहुंची थी । अध्यक्ष बनाने के समय कांग्रेस को समर्थन देकर अपना पक्ष दिखाया था तथा ग्राम स्वच्छता एवं गौठान समिति के सभापति के रूप में अपना सक्रिय कार्यकाल जारी रखा। खोमेंद्री चमन ने अपने क्षेत्र में राजनीतिक-सामाजिक सक्रियता रहा है लगातार जनता पर विश्वास बनाकर रखा है । अब पुनः क्षेत्र की जनता से जनपद सदस्य हेतु समर्थन मांग रही है ।
चिलहाटी में कॉलेज के साथ -साथ विभिन्न कार्यो का रहा योगदान
खोमेंद्री चमन पढ़ी लिखी परिवार से होने के साथ साथ खुद भी शिक्षित युवा महिला है, जो युवाओं के भविष्य के विषय में गंभीर रहती है । यही कारण है कि चिल्हाटी में लंबे समय से कॉलेज को लेकर मांग किया जा रहा था, उस मांग का नेतृत्व खोमेंद्री चमन ने किया और कठिन प्रयास के बाद नवीन कॉलेज का संचालन शुरू हो चुका है जिससे आसपास के गाँवो से आने वाले छात्र-छात्राओ के लिए पढ़ाई आसान हो चुकी है।
राजनीतिक एवं सामाजिक रूप से क्षेत्र में सक्रिय रही है खोमेंद्री चमन
चिल्हाटी क्षेत्र में जनपद सदस्य बनने के बाद खोमेंद्री ने बहुत ही सक्रियता के साथ कार्य किया है । साथ ही क्षेत्रवासियों से बराबर मेल मिलाप के साथ क्षेत्र में लाखों रुपए के निर्माण कार्य सीसी सड़क, सामुदायिक भवन, रंगमंच जैसे निर्माण कार्य उन्होंने किया है। सामाजिक सरोकार के रूप में महिलाओं एवं बालिकाओं के स्वास्थ्य स्वच्छता संबंधी जानकारी सहित सेनेटरी पैड का वितरण भी लगातार करते आई है। इसके अलावा हर एक छोटे बड़े मुद्दे के लिए शासन प्रशासन स्तर पर, विधायक, मंत्रियों के समक्ष, मुख्यमंत्री के समक्ष हर समय क्षेत्र के जनता के लिए जायज मांगों के समर्थन में एक कदम आगे बढ़ाकर कार्य किया है। क्षेत्र के लोगों के छोटी छोटी समस्याओं जनपद, तहसील स्तर राशन कार्ड, मनरेगा कार्ड, तहसील संबंधी नामांतरण, बंटवारा बच्चों के आय-जाति संबंधी कार्यों को भी बखूबी निभाया है।।
