सतीश चंदेले ने ग्राम पंचायत बुटाकसा में जाकर मांगा वोट

सतीश चंदेले ने ग्राम पंचायत बुटाकसा में जाकर मांगा वोट
अंबागढ़ चौकी:-
जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 03 बांधाबाजार ग्राम पंचायत बूटाकसा के आश्रित ग्राम सिलरगढ़ के ग्राम वासियों से सौजन्य मुलाक़ात कर मतदान करने की अपील सतीश चंदेले द्वारा किया गया।सतीश चंदेले ने अपने मत के रूप में आशीर्वाद मांगा इस मौके पर गांव के बड़े बुजुर्ग एवं युवा साथी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे तथा ग्राम वासियों ने कहा की इस बार परिवर्तन का पूर्ण मन बना चुके हैं और चंदेले जैसे नए योग्य युवा मिलनसार चेहरे को ही जिला पंचायत सदस्य के लिए मतदान करेंगे।
