भारी संख्या में अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे निर्दलीय प्रत्याशी सतीश चंदेले : जीत का किया दावा
भारी संख्या में अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे निर्दलीय प्रत्याशी सतीश चंदेले : जीत का किया दावा

मोहला: – जिला पंचायत सदस्य चुनाव लड़ने क्षेत्र क्रमांक
03 से निर्दलीय प्रत्याशी सतीश चंदेले भारी संख्या में अपने
समर्थकों के साथ नामांकन भरने कलेक्टोरेट पहुंचे। सतीश
चंदेले नामांकन के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए जिले के
सबसे चर्चित सीट बाँधाबाजार से चुनाव जीतने का दावा
किया है। उन्होंने कहा कि आज के नामांकन रैली में
क्षेत्रवासियों का जो सहयोग और समर्थन मिला है उसे देख
कर लग रहा है कि जनता परिवर्तन चाहती है और इस बार
विकास पर मुहर लगाएगी। सतीश चंदेले ने कहा कि मैं
जानता के बीच जाकर उनसे मिल रहा हूं तथा क्षेत्र के विकास
के मुद्दो के बारे में भी जानने का प्रयास कर रहा हूं।चुनाव
चिन्ह आवंटन के बाद फिर जनता के बीच जाएंगे और अपने
समर्थन में उनका मत और विश्वास हासिल करने का प्रयास
करेंगे। नामांकन रैली में शामिल होने जनता का आभार
व्यक्त कर उनका समर्थन मांगा।
