छत्तीसगढ़ प्रदेश NHM कर्मचारियों की हड़ताल तीज पर भी जारी, सरकार की चुप्पी से नाराजगी
छत्तीसगढ़ प्रदेश NHM कर्मचारियों की हड़ताल तीज पर भी जारी, सरकार की चुप्पी से नाराजगी

अम्बागढ़ चौकी:-
छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ की हड़ताल लगातार जारी है। कर्मचारियों ने तीज जैसे पारंपरिक पर्व पर भी आंदोलन स्थल से ही त्योहार मनाया। कर्मचारियों का कहना है कि परिवार के साथ पर्व मनाने के बजाय वे अपने हक और अधिकार की लड़ाई लड़ने को मजबूर हैं।
संघ के जिला अध्यक्ष संतोष चंदेल ने कहा कि सरकार की बेरुखी और उदासीन रवैये के कारण कर्मचारियों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। “यह हमारे लिए बेहद दुखद है कि त्योहार के दिन भी हमें सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। सरकार से अपील है कि वह हमारी मांगों पर गंभीरता से विचार कर शीघ्र ठोस कदम उठाए,”।
हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो आंदोलन और उग्र रूप लेगा। कर्मचारियों का कहना है, कि हमें इस त्यौहार को घर वालों के साथ मनाना चाहिए था।
लेकिन सरकार के उदासीन रवैए ने हमें मजबूर किया,कि हमें हमारे हक के लिए सड़क पर उतरकर धरना देना पड़ रहा है।
गौरतलब है कि एनएचएम कर्मचारी पिछले कई दिनों से नियमितीकरण, वेतनमान और सेवा शर्तों से जुड़ी अपनी प्रमुख मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार द्वारा लगातार अनदेखी से उनका धैर्य टूटने लगा है।
