जिला भाजपा महिला मोर्चा उपाध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस
जिला भाजपा महिला मोर्चा उपाध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस

अंबागढ़ चौकी:-
जिला भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष शशिकला मंडावी पर पार्टी अनुशासन उल्लंघन का आरोप लगाते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष दिलीप वर्मा ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
जानकारी के अनुसार शशिकला मंडावी ने हाल ही में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान निजी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संबंध में अपमानजनक टिप्पणी की थी। भाजपा संगठन ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता माना है।
जिला भाजपा अध्यक्ष दिलीप वर्मा ने कहा कि पार्टी में अनुशासनहीनता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसी कारण शशिकला मंडावी को कारण बताओ नोटिस जारी कर पांच दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने को कहा गया है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब प्राप्त नहीं हुआ तो संगठन स्तर पर उनके खिलाफ आगे की कार्यवाही की जाएगी।
