दिग्विजय महाविद्यालय के छात्र ध्रुव गांधी ने फिर लहराया परचम
दिग्विजय महाविद्यालय के छात्र ध्रुव गांधी ने फिर लहराया परचम

विश्वविद्यालय परीक्षा में प्रथम स्थान
राजनांदगांव:-
कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय रायपुर से सम्बद्ध शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय, राजनांदगांव के बीएजेएमसी (BAJMC) चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र ध्रुव गांधी ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा और परिश्रम से महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। जनवरी – जून 2025 सेमेस्टर परीक्षा परिणाम में ध्रुव गांधी ने विश्वविद्यालय स्तर पर सर्वाधिक अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इससे पूर्व भी वे पूर्ववर्ती सेमेस्टरों में शीर्ष स्थान प्राप्त करते रहे हैं।

इस उपलब्धि पर महाविद्यालय में हर्ष का माहौल है। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सुचित्रा गुप्ता,पत्रकारिता विभाग की विभागाध्यक्ष श्रीमती बी. एन. जागृत तथा अतिथि शिक्षक अमितेश सोनकर, विभा सिंह एवं श्रीमती रेशमी साहू ने ध्रुव गांधी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही, उन्होंने विभाग के अन्य छात्र-छात्राओं को भी इस सफलता के लिए बधाई दी और निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रेरित किया।
महाविद्यालय प्रबंधन ने इस उपलब्धि को दिग्विजय महाविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और प्रतिबद्धता का प्रमाण बताते हुए इसे समस्त छात्र समुदाय के लिए प्रेरणादायी बताया।
