कोसरिया महार समाज के क्षेत्रीय अध्यक्ष पद हेतु निर्वाचन सम्पन्न
कोसरिया महार समाज के क्षेत्रीय अध्यक्ष पद हेतु निर्वाचन सम्पन्न

अंबागढ़ चौकी:-
गुंडरदेही (बांधाबाजार), 18 मई 2025 (रविवार) को कोसरिया महार समाज के क्षेत्रीय अध्यक्ष (परिक्षेत्र कोटरा) पद के हेतु निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। इस चुनाव में परस राम सोनवानी, निवासी कोटरा, विजयी घोषित किए गए।
निर्वाचन में परिक्षेत्र के लगभग 18 से 20 गांवों से सामाजिक पदाधिकारियों एवं समाज के जनमानस ने भाग लिया। सभी उपस्थित लोगों ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के समापन पर विजयी उम्मीदवार परस राम सोनवानी को समाज के सभी बंधुओं ने गुलाल लगाकर जीत की शुभकामनाएं दीं। समाज के सदस्यों ने इस चुनाव को एकजुटता और सौहार्द का प्रतीक बताया।
सम्पूर्ण कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
