नक्सली आंदोलन को बड़ा झटका:
- नक्सली आंदोलन को बड़ा झटका:

5 लाख का इनामी नक्सली रूपेश मंडावी ने किया आत्मसमर्पण
अंबागढ़ चौकी:-
जिला मोहला-मानपुर-अं.चौकी, जिला पुलिस और सुरक्षा बलों को माओवादी उन्मूलन अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। आरकेबी डिविजन के कोतरी एरिया कमेटी के सदस्य और एलओएस डिप्टी कमांडर रूपेश मंडावी ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। पांच लाख रुपये के इनामी इस नक्सली का समर्पण राज्य शासन की पुनर्वास नीति और सुरक्षा बलों के संयुक्त अभियान की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
पुलिस अधीक्षक वाय.पी. सिंह ने दी जानकारी
पुलिस अधीक्षक वाय.पी. सिंह ने बताया कि 34 वर्षीय रूपेश मंडावी, जो कोतरी एरिया कमेटी में सक्रिय था, ने 15 अप्रैल को आत्मसमर्पण किया। वह लंबे समय से माओवादी संगठन का हिस्सा था और संगठन में कई महत्वपूर्ण भूमिकाओं में रहा। 2012 में संगठन से जुड़ने वाले रूपेश को 2023 में डिप्टी कमांडर का प्रभार दिया गया था।
संगठन से मोहभंग और सरकार की नीति बनी प्रेरणा
आत्मसमर्पित नक्सली ने बताया कि माओवादी संगठन में बढ़ते आंतरिक मतभेद, आदिवासियों पर अत्याचार, और अपने कार्यों की उपेक्षा से वह निराश था। छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति-2025 और परिवार के साथ खुशहाल जीवन जीने की इच्छा ने उसे आत्मसमर्पण के लिए प्रेरित किया।
“ऑपरेशन प्रयास” का असर
डीआरजी टीम, केंद्रीय अर्धसैनिक बल आईटीबीपी और जिला पुलिस के संयुक्त प्रयास से संचालित “ऑपरेशन प्रयास” ने माओवादियों पर दबाव बढ़ाया है। पुलिस महानिरीक्षक दीपक कुमार झा और पुलिस अधीक्षक वाय.पी. सिंह के निर्देशन में यह अभियान क्षेत्र में शांति स्थापना की दिशा में अहम साबित हो रहा है।
रूपेश मंडावी का संगठन में सफर:
2012 में नक्सल संगठन में भर्ती।
2012-2019 तक माओवादी नेता विजय रेड्डी का गार्ड।
2021 में कोतरी एरिया कमेटी में एसीएम के रूप में प्रमोशन।
2023 में डिप्टी कमांडर का प्रभार।
पुलिस ने की अपील:
पुलिस ने की अल
पुलिस ने अन्य नक्सलियों से भी छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास नीति का लाभ उठाने और मुख्यधारा में लौटने की अपील की है।

