हनुमान जन्मोत्सव पर भक्ति का ज्वार: धनगाँव तिराह पर भव्य आयोजन
हनुमान जन्मोत्सव पर भक्ति का ज्वार: धनगाँव तिराह पर भव्य आयोजन

अंबागढ़ चौकी:-
कुमर्दा के भेजराटोला स्थित धनगाँव तिराह पर हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव का भव्य आयोजन विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना कर उनकी भक्ति में सराबोर होकर मंगल कामना की।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के युवाओं में हनुमंत भक्ति का अद्वितीय उत्साह देखने को मिला। उपस्थित सनातन धर्मावलंबियों ने प्रभु श्रीराम और हनुमान जी के जयघोष से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
इस आयोजन में महाप्रसाद वितरण का भी भव्य कार्यक्रम हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। क्षेत्र के अंचलवासियों ने भक्ति के इस सत्कर्म में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे पूरे क्षेत्र में उमंग और उत्साह का माहौल बन गया।
हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं और बधाइयाँ दीं। इस आयोजन ने क्षेत्रवासियों को एकजुट कर भक्ति और आस्था का संदेश दिया।

