अम्बागढ़ चौकी नगर में सुशासन तिहार मनाया गया
अम्बागढ़ चौकी नगर में सुशासन तिहार मनाया गया

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर विशेष आयोजन
अम्बागढ़ चौकी:
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में सुशासन तिहार मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा और विकास कार्यों में तेजी लाने के साथ-साथ आम जनता, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों के साथ सीधा संवाद स्थापित करना है। सुशासन तिहार का आयोजन पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के उपलक्ष्य में किया गया।
नगर पंचायत द्वारा शिकायतों का समाधान
अम्बागढ़ चौकी में 8 अप्रैल से शुरू हुए इस तिहार में नगर और वार्डों की समस्याओं पर प्रशासन सक्रिय है। अब तक लगभग 250 शिकायतों के फार्म भरे गए हैं। नगर पंचायत ने टाउन हॉल में कैंप लगाकर आम जनता से समस्याओं और शिकायतों के आवेदन लिए।
मुख्य समस्याएं:
नजूल पट्टा और पेयजल संकट तिहार में अधिकांश शिकायतें नजूल पट्टा और पेयजल संकट से जुड़ी हुई हैं। स्थानीय निवासी नजूल पट्टे के लिए आवेदन कर इस योजना का लाभ लेने का प्रयास कर रहे हैं। इसके साथ ही ग्रीष्मकालीन जल संकट से निपटने के लिए भी वार्डवासियों ने अपनी समस्याएं रखीं।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर योजना के अंतर्गत भी लोगों ने अपने आवेदन भरे। इस आयोजन में नगर पंचायत कर्मचारी जीवन पटेल, सोफू जिलानी, कंचन लकड़ा, डी.के. शर्मा के साथ भाजपा कार्यकर्ता कासी निषाद (पार्षद), सतीश शर्मा (भारतीय युवा मोर्चा मंडल) और संतोष साहू (महामंत्री) ने फार्म भरने में मदद की।
इस तिहार का मुख्य उद्देश्य पारदर्शी एवं जवाबदेह प्रशासन की स्थापना करना और जनता को सरकार की योजनाओं के प्रति जागरूक करना है।
