राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत FLN-TLM मेले का आयोजन
राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत FLN-TLM मेले का आयोजन

नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह की उपस्थिति
मोहला:-
मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत विकासखंड स्तरीय कबाड़ से जुगाड़ के अंतर्गत FLN-TLM मेला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा को रोचक और व्यावहारिक बनाते हुए बच्चों की बुनियादी साक्षरता (Foundational Literacy) और संख्यात्मक कौशल (Numeracy Skills) को विकसित करना है।

कार्यक्रम में शिक्षकों ने कबाड़ से उपयोगी शिक्षण सामग्री (Teaching Learning Material) तैयार कर स्टाल लगाए, जिससे बच्चों को प्रेरणा मिली। इस मेले में शिक्षकों और छात्रों ने नवाचार और क्रिएटिव लर्निंग के महत्व को समझा और अपनाया।
कार्यक्रम में नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष एवं भाजपा जिला अध्यक्ष नम्रता सिंह शामिल हुई। उनकी उपस्थिति ने इस आयोजन को और भी प्रोत्साहन दिया। इसके अलावा, संदीप साहू (कौड़ीकसा मंडल अध्यक्ष), झनक सोनवानी (मंडल महामंत्री), गोपलिंचुवा सरपंच लीना रावटे भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

ग्रामीणों की बड़ी संख्या में सहभागिता ने इस आयोजन को एक सफल और प्रेरणादायक कार्यक्रम बना दिया। इस तरह के मेले छात्रों और शिक्षकों को नवाचार और रचनात्मक शिक्षा की ओर प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

