नवीन शासकीय महाविद्यालय चिल्हाटी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन
नवीन शासकीय महाविद्यालय चिल्हाटी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन

अंबागढ़ चौकी:-
शनिवार को नवीन शासकीय महाविद्यालय चिल्हाटी में महिला प्रकोष्ठ और क्रीड़ा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आत्मरक्षा प्रशिक्षण, पोस्टर मेकिंग और निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की थीम “Accelerate Action” (कार्यवाही में गति लाना) थी, जिसका उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों, समानता और सशक्तिकरण की दिशा में ठोस और तेज़ी से कदम उठाना है।
महाविद्यालय की सहायक क्रीड़ाधिकारी श्रीमती रामेश्वरी माहला ने छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रतियोगिताओं में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में तामेश्वरी (बी.ए. द्वितीय सेमेस्टर) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि मधु (बी.ए. द्वितीय सेमेस्टर) द्वितीय स्थान पर रहीं। वहीं, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में आंचल (बी.एस.सी. द्वितीय सेमेस्टर) प्रथम और जयवंतीन (बी.ए. द्वितीय सेमेस्टर) द्वितीय स्थान पर रहीं।
कार्यक्रम में महिलाओं के संघर्ष और योगदान पर प्रकाश डाला गया और छात्राओं को प्रेरित किया गया कि वे अपनी प्रतिभा को सामने लाएं। साथ ही, महिलाओं के अधिकारों, शिक्षा और कल्याण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की अपील की गई।
यह आयोजन महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. के.आर. रावटे के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में महिला प्रकोष्ठ की संयोजक सुश्री चम्पा गावरे, सहसंयोजक सुश्री कुशाली गेडाम, महिला सदस्य श्रीमती रेणुका मंडावी, सुश्री निशा अंबादे, कविता पटेल और क्रीड़ा विभाग के सुमीत अग्रवाल,राजेंद्र खरे, छबील चंद्रवंशी, दिनेशवर जांगड़े, वैभव बोरकर, माधव मलिक, और पंकज झा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
