औंधी में संगीता सिंग बनीं उपसरपंच, बोड़ेगांव में टॉस से नानेश को मिली जीत
औंधी में संगीता सिंग बनीं उपसरपंच, बोड़ेगांव में टॉस से नानेश को मिली जीत

औंधी:
ग्राम पंचायत औंधी में उपसरपंच चुनाव का परिणाम कांग्रेस के पक्ष में रहा। कांग्रेस की प्रत्याशी संगीता सिंग ने 10 वोट हासिल कर भाजपा के राजेश मेश्राम और निर्दलीय प्रत्याशी शौरभ चोपड़ा को हराया। राजेश मेश्राम को 3 वोट और शौरभ चोपड़ा को मात्र 1 वोट मिला। इस तरह संगीता सिंग उपसरपंच चुनी गईं। इस जीत से कांग्रेस समर्थकों में हर्ष का माहौल है।
बोड़ेगांव: ग्राम पंचायत बोड़ेगांव में उपसरपंच का चुनाव बेहद रोमांचक रहा। भाजपा के नानेश खोब्रागड़े और कांग्रेस के श्रवण देहरी के बीच मुकाबला टाई पर पहुंच गया। दोनों को 8-8 वोट मिलने के बाद टॉस के जरिए परिणाम तय किया गया। टॉस का फैसला नानेश खोब्रागड़े के पक्ष में गया और वे उपसरपंच चुने गए। भाजपा खेमे में इस जीत को लेकर उत्साह देखा गया।
