प्रेस क्लब ने पत्रकार मुकेश चंद्राकर को दी श्रद्धांजली
प्रेस क्लब ने पत्रकार मुकेश चंद्राकर को दी श्रद्धांजली

मोहला –
बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की निर्मम हत्या ने पूरे पत्रकारिता जगत को झकझोर दिया है। प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है। आज शनिवार दोपहर साढ़े 3 बजे जिला मुख्यालय मोहला स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी प्रेस क्लब के पदाधिकारियों व सदस्यों ने पत्रकार मुकेश चंद्राकर को श्रद्धांजलि अर्पित की।इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी पत्रकारों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा और उनके द्वारा पत्रकारिता के क्षेत्र में किए गए योगदान को याद किये। प्रेस क्लब के साथियों ने घटना की निंदा करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रेस क्लब के जिला अध्यक्ष एनिश पुरी गोस्वामी, जितेंद्र गायकवाड,प्रशांत शर्मा,आफताब खान, अभिषेक त्रिपाठी,कलीमुद्दीन खान,आशीष कसार, ऐश्वर्य साहू,सरवरी खान,योगेंद्र सिंगने,एस. लक्ष्मीकांत, दामोदर शर्मा, विनोद टेबुलकर, मोहन मलगामे , प्रफुल टेबुलकर , नीलकंठ साहू आदि स्थानीय पत्रकार साथी उपस्थित रहें।
