शासकीय नवीन महाविद्यालय चिल्हाटी के विद्यार्थियों ने विश्व एड्स जागरूकता दिवस पर निकाली रैली
शासकीय नवीन महाविद्यालय चिल्हाटी के विद्यार्थियों ने विश्व एड्स जागरूकता दिवस पर निकाली रैली

अम्बागढ़ चौकी:-
शासकीय नवीन महाविद्यालय चिल्हाटी में विश्व एड्स दिवस मनाया गया है एवम एड्स जागरूकता रैली निकाल कर यह संदेश प्रेषित किया गया की एड्स के प्रति जागरूक रहे सतर्क रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ शासकीय नवीन महाविद्यालय के प्रांगन से विद्यार्थियों के द्वारा रैली निकालकर किया गया,रैली चिल्हाटी ग्राम में भ्रमण करते हुये पुनः महाविद्यालय प्रांगण मे पहुंची तदोपरांत विद्यार्थियों के द्वारा पोस्टर, स्लोगन एवम रंगोली बनाकर एड्स से बचाव एवम रोकथाम का संदेश प्रेषित किया, उक्त कार्यक्रम मे महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. के आर रावटे , सभी संकाय के अतिथि अधिकारी कर्मचारीगण कु.चम्पा गांवरे , राजेंद्र खरे , वैभव बोरकर,छबील चंद्रवंशी , कु. कुशाली गेडाम , श्रीमती रेणुका नेताम , कु. पूजा साहू, श्रीमती कविता पटेल, कु. निशा अंबादे , पंकज झा, जांगड़े सर , एवम सुमित अग्रवाल की उपस्थिति रही एवम उक्त कार्यक्रम मे अधिकारी कर्मचारियों द्वारा एड्स के प्रति जागरूक करते हुये अपने अपने व्याख्यान प्रस्तुत किये ।

