छत्तीसगढ़ प्रदेश सहकारी समिति संघ का दो दिवसीय धरना प्रदर्शन
छत्तीसगढ़ प्रदेश सहकारी समिति संघ का दो दिवसीय धरना प्रदर्शन
तीन सूत्रीय मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन

अंबागढ़ चौकी:-
छत्तीसगढ़ प्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी संघ रायपुर पंजीयन क्रमांक 6685 के आव्हान पर लंबित 3 सूत्रीय मांगों के समर्थन में आज 30/10/2024 को जिला मुख्यालय मोहला में मां छुरिया मंदिर प्रांगण में जिला सहकारी समिति कर्मचारी संघ जिला मोहला मानपुर अं चौकी के द्वारा जिले के सभी 19 सहकारी समितियों को बंद कर धरना प्रदर्शन किया जाएगा एवं 22 अक्टूबर 2024 को मां छुरिया मंदिर प्रांगण में धरना प्रदर्शन के बाद दोपहर 2:00 बजे रैली निकाल कर ,प्रदेश के मुखिया माननीय विष्णु देव साय के नाम से ज्ञापन ,कलेक्टर महोदय मोहला को सौपा जाएगा। इस दो दिवसीय जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन के कारण समिति के समस्त कार्य खाद वितरण, नगद ऋण वितरण धान खरीदी पंजीयन कार्य ,नया सदस्य बनाने का कार्य , बचत बैंक का कार्य एवं समिति द्वारा संचालित समस्त राशन दुकान एवं गैस एजेंसी कार्य पूर्णतः बंद रहेगा उक्त जानकारी भाईलाल देवांगन अध्यक्ष
जिला सहकारी समिति कर्मचारी संघ जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी ने दी।
