नवीन महाविद्यालय चिल्हाटी में जन भागीदारी की बैठक संपन्न हुई
नवीन महाविद्यालय चिल्हाटी में जन भागीदारी की बैठक संपन्न हुई

अंबागढ़ चौकी:-
शासकीय नवीन महाविद्यालय चिल्हाटी में इस सत्र की पहली जन भागीदारी सदस्यों की हुई बैठक इस बैठक में महाविद्यालय से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई जिसमें महाविद्यालय के लिए नवीन भवन निर्माण और छात्रों के वार्षिक उत्सव एवं क्रीड़ा उत्सव तथा महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के विकास से संबंधित मुद्दों पर चर्चा हुई इस बैठक में उपस्थित रहे शासकीय लाल चक्रधर शाह महाविद्यालय अंबागढ़ चौकी के प्राचार्य डॉक्टर आर.के.मंडावी ,शासकीय नवीन महाविद्यालय चिल्हाटी के प्रभारी डॉ.आर. के. राउत, श्रीमती कल्पना वटॖटी भूतपूर्व सरपंच चिल्हाटी, डॉक्टर हेमेंद्र भुआर्य अनुविभागीय अधिकारी मोहला, लखन लाल साहू स्थानीय संगठन प्रतिनिधि, पंकज झा दानदाता, प्रतिनिधि हेमलाल केवास कृषक प्रतिनिधि, हीरालाल साहू पोशाक शाला के प्रतिनिधि ,धीरज अंबादे पूर्व छात्र प्रतिनिधि,मन्नू लाल अनुसूचित जनजाति के पालक प्रतिनिधि सदस्य, हेमदास अन्य पिछड़ा वर्ग के पालक प्रतिनिधि सदस्य, सुश्री चंपा गांवरे महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक सदस्य एवं शासकीय नवीन महाविद्यालय चिल्हाटी के समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे |
