जे सुधा को मिला राज्य खेल अलंकरण पुरुस्कार
अंबागढ़ चौकी:-
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय अम्बागढ़ चौकी में पीटीआई के पद पर कार्यरत् सुश्री जे सुधा को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शहीद पंकज विक्रम सम्मान से सम्मानित किया। सुधा को सम्मान स्वरूप स्मृति चिन्ह, सम्मान राशि का चेक और प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। टेनिस बॉल क्रिकेट की विधा में अपना लोहा मनवा रही जे सुधा ने खेल की शुरुवात 2008 से किया। खेल के क्षेत्र में इनकी अब तक की उपलब्धियां विशेष रही हैं।
इन्होंने भारतीय टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में बतौर कप्तान अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता इंडो-भूटान कप और एशिया कप में भारत को प्रथम स्थान प्राप्त करवाया। एक ऑलराउंडर खिलाड़ी के रूप में सुधा का योगदान हर प्रतियोगिता में श्रेष्ठ रहा ।

इन्होंने अब तक कुल 26 राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लिया है। इनमे सब-जूनियर ,जूनियर और सीनियर प्रतियोगिता भी शामिल है। राज्य स्तरीय अलंकरण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, खेल मंत्री टंकराम वर्मा, रायपुर सांसद सुनील सोनी, विधायक राजेश मूणत, अनुज शर्मा, मोती राम साहू, इंद्र कुमार साहू भी उपस्थित रहे।
सुश्री जे सुधा की इस अविस्मरणीय उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य आर बी सिंह, विकासखंड शिक्षा अधिकारी एस के धीवर,समन्वयक संतोष पाण्डेय , खेल अधिकारी विनोद हथेल, विजय टेंभुरकर ,पालक शिक्षक संघ के अध्यक्ष विकास मानिकपुरी ,सदस्य अनिस कुरेशी,रूबी शेख, कौशल्या याद, हेमलता दुधनाग ,जानकी साहू , सरिता दामले, व्याख्याता भरत चौहान, सुशील चौरसिया,तोरण बसु,औचित्य सवाई ,रुचि भांगे,आकांक्षा सिंह, नेहा,वर्षा,मयूर,विधा सहित सभी शिक्षकों एवम पालकों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं व्यक्त की ।

