एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में कक्षा 6वी में प्रवेश हेतु 18 मार्च से पंजीयन प्रारंभ

अंबागढ़ चौकी:-
भारत सरकार, जनजातीय कार्य मंत्रालय,नई दिल्ली अंतर्गत गठित राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति नई दिल्ली द्वारा प्रवर्तित एवं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय आदिम जाति कल्याण,आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति द्वारा संचालित छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शिक्षण सत्र 2024-25 में कक्षा 6वी में प्रवेश हेतु दिनांक 18 मार्च 2024 से पंजीयन प्रारंभ होगी।
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वी में प्रवेश हेतु नियमावली एवं प्रवेश नीति का अवलोकन तथा प्रवेश हेतु ऑनलाइन पंजीयन वेबसाइट http://eklavya.cg.nic.in पर किया जा सकता है।
वेबसाइट में ऑनलाइन आवेदन फार्म प्रारंभ की तिथि दिनांक 18 मार्च 2024
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि दिनांक 18 अप्रैल 2024
ऑनलाइन भरे गए फार्म में त्रुटि सुधार की तिथि दिनांक 19 से 26 अप्रैल 2024 (रात्रि 11:59 बजे तक)
प्रवेश परीक्षा की तिथि दिनांक 18 मई 2024 दिन- शानिवार।
