स्वामी आत्मानंद विद्यालय में हुआ न्यौता भोज का आयोजन

अंबागढ़ चौकी:-
स्थानीय स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय चौकी में दिनांक 14.03.24 दिन गुरुवार को संतोष पाण्डेय बी आर सी चौकी, आर बी सिंह प्राचार्य, विकास मानिकपुरी अध्यक्ष पालक शिक्षक संघ एवम रूबी शेख, सरिता दामले,जानकी साहू सदस्य पालक शिक्षक संघ की गरिमामय उपस्थिति में न्यौता भोजन का आयोजन किया गया ।यह आयोजन विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षा पूर्व तैयारियों की पूर्णता और विद्यार्थियों को आगामी वार्षिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामना एवम आशीर्वाद देने की परंपरा के अनुक्रम में आयोजित किया गया । न्यौता भोजन का आयोजन प्राचार्य आर बी सिंह के मार्गदर्शन में प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधानपाठक सुश्री आकांक्षा सिंह,त्र्यंबक श्रीवास एवम समस्त शिक्षकों द्वारा किया गया।न्यौता भोजन में पौष्टिक आहार के रूप में खीर, पूडी, पुलाव, गुलाब जामुन व सब्जी परोसा गया। न्यौता भोजन ग्रहण करने से पूर्व विद्यार्थियों और शिक्षको में खासा उत्साह दिखाई दिया।
बच्चो को न्यौता भोजन अधिकारियों ,अतिथियों एवं समस्त शिक्षको द्वारा परोसा गया। बच्चो ने बड़े चाव से पौष्टिक भोजन ग्रहण किया।

राज्य शासन की इस महत्वपूर्ण पहल के परिपालन में विद्यालय के इस आयोजन की प्रसंशा सभी पालकों, एस के धीवर विकासखंड शिक्षा अधिकारी चौकी ,संतोष पाण्डेय बी आर सी द्वारा करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और शिक्षको के अभिनव पहल की प्रशंसा की ।
