“दो पत्ती” चुनाव चिन्ह के साथ क्षेत्र क्र.02 आमाटोला से अनिला लाड़ेश्वर ने चुनावी मैदान में बढ़ाया कदम
“दो पत्ती” चुनाव चिन्ह के साथ क्षेत्र क्र.02 आमाटोला से अनिला लाड़ेश्वर ने चुनावी मैदान में बढ़ाया कदम

मोहला:-
जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 02 आमाटोला से चुनाव लड़ रही अनिला लाड़ेश्वर को “दो पत्ती” चुनाव चिन्ह आबंटित किया गया है,अनिला लाड़ेश्वर ने इसे जनसेवा,हरियाली और क्षेत्र के विकास का प्रतीक बताया।उन्होंने कहा कि यह चिन्ह जनता की समस्याओं को दूर करने और प्रगति लाने का संकल्प है।
“दो पत्ती” सिर्फ चुनाव चिन्ह नही,बल्कि हरियाली,शांति और जनता के सहयोग का प्रतीक है।यह हमारे क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य की कहानी लिखेगा। जैसे पेड़ की पत्तियां जीवन देती है,वैसे ही मैं क्षेत्र को नई ऊर्जा और विकास दूंगी।
अनिला लाड़ेश्वर के समर्थकों में “दो पत्ती” चिन्ह को लेकर उत्साह देखा गया।
अनिला लाड़ेश्वर ने कहा मैं जानता की सेवक बनकर हर कदम पर उनके साथ खड़ी रहूंगी।”दो पत्ती” का चिन्ह विकास और हर वर्ग के उत्थान का संदेश है।मैं जानता से निवेदन करती हूं की इसे अपना समर्थन दें और मुझे सेवा का अवसर प्रदान करें।
