जिपं क्षेत्र क्र.04 कौडिकसा से सविता तिलक सोरी को चुनाव चिन्ह मिला “छाता”
जिपं क्षेत्र क्र.04 कौडिकसा से सविता तिलक सोरी को चुनाव चिन्ह मिला “छाता”

मोहला:-
निर्वाचन आयोग द्वारा जिला पंचायत का चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों का चुनाव चिन्ह आबंटित किया गया है। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 04 कौडिकसा से भाजपा अधिकृत प्रत्याशी सविता तिलक सोरी को चुनाव चिन्ह “छाता” मिला है। चुनाव चिन्ह मिलने के बाद सविता तिलक सोरी ने कहा,छाता न केवल बारिश और धूप से बचाने का काम करता है,बल्कि यह एकता और सुरक्षा का प्रतीक है। मैं इस चिन्ह के साथ क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करने और हर वर्ग को सहारा देने का वादा करती हूं।
चुनाव चिन्ह मिलने के बाद सविता तिलक सोरी ने अपने प्रचार अभियान को और तेज कर दिया है। सविता तिलक सोरी अपने समर्थकों के साथ गांव गांव जाकर “छाता” चिन्ह को जनता का सहारा और क्षेत्र के विकास का प्रतीक बता रहे है। श्रीमती सोरी ने कहा कि वे हर गरीब,किसान और जरूरतमंद के लिए छाया बनकर खड़े रहेगी।

