हरेली त्योहार में नगर के माताओं – बहनों के बीच खेल स्पर्धा का आयोजन किया गया
हरेली त्योहार में नगर के माताओं – बहनों के बीच खेल स्पर्धा का आयोजन किया गया

अंबागढ़ चौकी:-
छत्तीसगढ़ की परंपरा के अनुसार हरेली के पावन पर्व पर जहां किसान अपने इष्ट देव व कृषक कार्य में प्रयोग किए जाने वाले औजारों की पूजा अर्चना करते हैं एवं सबकी खुशहाली की कामना करते हैं एवं अच्छे अच्छे छत्तीसगढ़ी व्यंजन पकवान तैयार करते हैं वहीं नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी उपाध्यक्ष रितेश मेश्राम के सौजन्य से पिछले दो वर्षो की तरह इस वर्ष भी माताओं एवं बहनों के बीच छत्तीसगढ़ के विभिन्न खेलों की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजन का उद्देश्य जो माता बहनें अपने दैनिक जनजीवन में व्यस्त रहती है इस पर्व के अवसर में व्यस्ततम जीवन से समय निकालकर छत्तीसगढ़ के खेलों को बढ़ावा मिलें हमारी आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा मिलें एवं छत्तीसगढ़ की संस्कृति, सभ्यता, खानपान, पर्यावरण खेलकूद का ज्ञान हो सके ताकि आने वाली पीढ़ियों को छत्तीसगढ़ की मुख्य धारा से जुड़ कर एक विकसित छत्तीसगढ़ के सपना को साकार कर सकें ऐसा उद्देस्य हम सबका है।

आपको ये बता दें कि इसकी शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की थी उन्हीं की प्रेरणा से आयोजन को अंजाम दिया गया जिसमे कबड्डी,रस्साकसी,फुगड़ी,सौ मीटर दौड़,कुर्सी दौड़, मटकाफोड, आदि खेलों का आयोजन हुआ नगर की माताओं बहनों के साथ साथ छोटे बच्चे एवं स्कूली छात्रों ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया जिसमे प्रथम द्वितीय आने वाले प्रतिभागीयों को इनाम स्वरूप नगद राशि के साथ मोमेंटो एवं टिफिन डब्बा प्रदान किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष विद्या रमेश ताम्रकार एवं पार्षद व सभापति साधना सिंह खेलों में लोगों के केंद्र बिंदु बने।
पराजित प्रतिभागियों को रितेश मेश्राम के द्वारा सांत्वना देते हुए अगले साल अच्छे से खेल कर जीत हासिल करने की बात कही।
इस अवसर पर पार्षद अशोक वर्मा,पार्षद श्रीमती बिसन देवांगन,पार्षद श्रीमती शीतल भुआर्य,पार्षद धर्मेंद्र साहू,पार्षद विजय यादव,पार्षद मोहसिन खान,रफीक खान,रज्जाक मिर्जा,दामोदर शर्मा,अनिल महोबिया, छगन बंजारे।
साथ ही क्रीड़ा व्यायाम शिक्षक अनुपमा मेश्राम,पुष्पा सोनी,जयंती टेकाम,नीलिमा बांबेश्वर,विनोद हथेल,दुर्वासा विनायक उपस्थित रहे।
