बरारमुंडी, दाउटोला के घाट से बेधड़क रेत की निकासी


अंबागढ़ चौकी
विकासखंड अंबागढ़ चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत आटरा के आश्रित ग्राम बारारमुंडी, दाउटोला के घाट से अधिक मात्रा में रेत की निकासी अवैध रूप से हो रही है। शासन प्रशासन को लगा रहे चुना।
मिली जानकारी के अनुसार गांव के कुछ रसूखदार,नेता, एवम सरकारी व्यक्तियों के संरक्षण में ये अवैध उत्खनन एवं परिवहन चल रहा है।
ट्रांसपोर्टरों से मोटी रकम लेकर जितना चाहो उतना रेत ले जाओ का खेल चल रहा है। गांव के ही कुछ युवकों को रॉयल्टी लेने के लिए घाट पर तैनात कर दिया जाता है ये खेल दिन और रात धडल्ले से चल रहा है।
अगले अंक में व्यक्तियों के नाम भी उजागर किए जाएंगे
अगले अंक के लिए बने रहे हमारे साथ।
