माहिर सिद्धिकी बने जिलाध्यक्ष

अंबागढ़ चौकी:-
छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष केदार जैन ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नवीन जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के जिलाध्यक्ष पद पर अब्दुल माहिर सिद्धिकी (सहायक शिक्षक) जो की अंबागढ़ चौकी विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला कुदुरघोडा में पदस्थ है उन्हे नियुक्त किया।
अब्दुल माहिर सिद्धिकी ने प्रदेश अध्यक्ष केदार जैन को धन्यवाद ज्ञापित किया।
तथा शिक्षकों के हित के लिए सदैव समर्पित रहने की बात कही।सभी शिक्षक साथियों ने माहिर सिद्धिकी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
