सड़को पर घूम रही बेसहारा महिला को पीएलवी और पुलिस ने पहुँचाया घर तक

*अम्बागढ़ चौकी*।नालसा की बेसहारों के लिए संचालित विधिक सहायता योजनान्तर्गत एवं सालसा बिलासपुर की बेसहारा भटकते लोगो के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रम के तहत अध्यक्ष, सचिव महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजनांदगांव,एवं अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति अंबागढ़ चौकी के मार्गदर्शन में थाना अम्बागढ़ चौकी व तालुका विधिक सेवा समिति अंबागढ़ चौकी में कार्यरत पैरालीगल वालिंटियर जय प्रकाश साहू व अमन साहू को जब 23 फरवरी को अम्बागढ़ चौकी में सड़कों पर भीख मांगते हुए भटक रही एक बेसहारा महिला की जानकारी हुई तब पैरालीगल वालिंटियर द्वारा उक्त महिला के पास जाकर नाम पता पूछने पर वह अपना नाम ललिता रावटे निवासी ग्राम अर्जुनी होना बताई तथा यह भी बताई की उसके पास घर जाने हेतु कोई साधन व पैसा नही होने से वह पिछले एक सप्ताह से सड़कों में बेसहारा होकर अम्बागढ़ चौकी क्षेत्रान्तर्गत भटक रही है । जिसके बाद पीएलवी जय प्रकाश द्वारा उक्त महिला को थाना अम्बागढ़ चौकी लाकर थाना प्रभारी अम्बागढ़ चौकी श्री बृजेश सिन्हा से महिला की जानकारी दी गयी तथा महिला को उसके निवास स्थल सकुशल पहुचाये जाने हेतु पत्राचार के माध्यम से सहयोग की मांग किया गया। तत्पश्चात थाना प्रभारी द्वारा उक्त मामले में महिला को उसके निवास स्थल सकुशल पहुचाने हेतु थाने के वाहन से ही महिला को उसके निवास स्थान पहुँचाने की कार्यवाही किया। इस प्रकार नालसा व सालसा के बेसहारों व भिक्षुओं के लिए संचालित विधिक सहायता योजनाओं के तहत लोगो को लाभ मिल पा रही है।
