सांगली ग्राम पंचायत से हो रहा है रेत का अवैध उत्खनन

अंबागढ़ चौकी विकासखंड के ग्राम पंचायत सांगली से रेत का अवैध उत्खनन जोरो से चल रहा है रात होते ही रेत माफिया सक्रिय हो जाते है और धडल्ले से रेत का उत्खनन, परिवहन रात भर जोरो से चलता है
प्रशासन कार्यवाही करने में असफल दिखाई देती नजर आती है अधिकारियों की जानकारी में होने के बावजूद कार्यवाही नही होना प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है
पूर्व में भी अंबागढ़ चौकी तहसीलदार को सूचना दी गई है पर तहसीलदार द्वारा खनिज विभाग को बताओ बोलकर अपना पल्ला झाड़ लेते है खनिज विभाग के अधिकारी को फोन करने पर उनके द्वारा कभी भी फोन नही उठाया जाता आखिर कार्यवाही करेगा कौन❓
अधिकारी कार्यवाही के नाम से बीच बीच में खानापूर्ति कर देते है देखना यह है कि इस समाचार के प्रकाशित होने पर कार्यवाही होती है या फिर वही लेन देन कर खानापूर्ति कर दी जाती है
