शा.ला.चक्र धर शाह महाविद्यालय में वार्षिक उत्सव सम्पन्न

अम्बागढ़ चौकी
शासकीय लाल चक्रधर शाह स्नातकोत्तर महाविद्यालय अंबागढ़ चौकी में 24 फरवरी 2024 दिन शनिवार को पदक वितरण एवं वार्षिक उत्सव समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अतिथिगण में मुख्य अतिथि के रूप में संतोष पांडे सांसद राजनांदगांव अध्यक्षता भरत वर्मा प्रदेश महामंत्री भाजपा,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता घासी साहू,भाजपा जिलाध्यक्ष मदन साहू,भाजपा जिला महामंत्री दिलीप वर्मा,भाजपा मंडल अध्यक्ष गुलाब गोस्वामी,राजकिशोर खंडेलवाल, श्रीमती कमलेश सारष्वत,रियाजुद्दीन कुरैशी,राजेश सिंगी,ढालसिंह कौशिक,राजू गुजराती,सुशीला रावटे,ईश्वरी धुर्वे,सतीष शर्मा,संतोष साहू,आशीष द्विवेदी,समीर खान,एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
अतिथियों के द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत माता सरस्वती पूजा प्रार्थना से हुआ एवं राजकीय गीत का सम्मान स्वरूप गान हुआ।
उद्बोधन में महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य जेआर परतेती ने महाविद्यालय के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए महाविद्यालय में वर्तमान अतिआवश्यक चीजों पर मांग किया। महाविद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा सांसद महोदय से मांग पत्र सौंपा गया जिसमें प्रमुख रूप से भौतिक, गणित व समाजशास्त्र में नियमित स्नातकोत्तर कक्षाओं का प्रारंभ तथा इनडोर खेल स्टेडियम व ओडेटेरियम थी।
प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा ने अपने उद्बोधन में महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को शिक्षा ग्रहण के साथ अच्छे आचरण एवं देश निर्माण में योगदान देने पर प्रेरित किया। सांसद राजनांदगांव संतोष पांडे ने अपने उद्बोधन में संबोधित करते हुए विद्यार्थियों को हमेशा फिल्टर बने रहेना एवं सबसे अलग रहने को कहा तथा कैरियर के प्रति गंभीर रहने कहा आप लोगों में से कोई सांसद, विधायक, सरपंच, प्रोफेसर, अधिकारी, डॉक्टर बनेंगे संदेश दिया तथा मांग पत्र में से सभी मांगों को सरकार के माध्यम से जल्द से जल्द पूर्ण करने का आश्वासन दिया।
पदक वितरण समारोह एवं वार्षिक उत्सव समारोह में विभिन्न कक्षाओं के गोल्ड मेडलिस्ट विद्यार्थियों को और खेल,सांस्कृतिक,साहित्यिक, समाजिक,एनसीसी,एनएसएस एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन व कार्य करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया। साथ ही महाविद्यालय के छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसमें स्वागत डांस, योगा डांस, छत्तीसगढ़ी डांस, नाटक मंचन, गीत संगीत प्रस्तुत किया गया। यह समस्त जानकारी छात्र संघ प्रभारी श्री ए एल चंद्रभास सहायक प्राध्यापक ने दी।
इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त अधिकारी प्राचार्य के आर मांडवी, एन के कुर्रे, मोरध्वज सोनवानी, ओपी राणा श्रीमती सुमित्रा सोनवानी सोनवानी श्रीमती अंजली कुंजाम, एस के देवांगन , जेपी सूर्यवंशी, मेमन साहू, डीके बंजारे, मयंक खंडेलवाल , मनीष कुमार, सुनील नायक, पूजा यादव, लिमेन सिंह, मुकेश कुमार,भारती सोनी, इत्यादि कर्मचारी का सहयोग रहा।
