India vs England: सरफराज खान और ध्रुव जुरेल ने किया डेब्यू, प्लेइंग XI में 4 बदलाव के साथ उतरा भारत

नई दिल्ली. सरफराज खान और ध्रुव जुरेल का इंतजार खत्म हो गया है. भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच राजकोट में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में भारत के दो खिलाड़ी सरफराज खान और ध्रुव जुरेल डेब्यू कर रहे हैं. 26 साल के सरफराज खान (Sarfaraz Khan debut) को अनिल कुंबले टेस्ट कैप सौंपी. जबकि 23 साल के ध्रुव जुरेल (Dhruv Jurel Debut) को पूर्व विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने टेस्ट कैप दी.भारतीय टीम (India Cricket Team) राजकोट में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में प्लेइंग इलेवन में 4 बदलाव के साथ उतरी है. सरफराज खान (Sarfaraz Khan) और ध्रुव जुरेल टेस्ट करियर का आगाज कर रहे हैं. प्लेइंग इलेवन में सरफराज खान को श्रेयस अय्यर और ध्रुव जुरेल (Dhruv Jurel) को केएस भरत की जगह मिली है. अय्यर और केएस भरत को खराब फॉर्म की वजह से अपनी जगह गंवानी पड़ी. रवींद्र जडेजा और मोहम्मद सिराज प्लेइंग इलेवन में वापसी कर रहे हैं. जडेजा चोट की वजह से पिछला टेस्ट मैच नहीं खेल पाए थे. सिराज को पिछले मैच में रेस्ट दिया गया था.

हर घंटे 21 लाख रुपये कमाता है यह भारतीय, एकसाथ यूज करता है 20 स्मार्टफोन, दुनियाभर में नाम का जलवा
भारत को 2011 का वर्ल्ड कप जिताने वाले ‘गुरु गैरी’ अब कहां हैं? ड्रग्स की लत से परेशान…
गुड सेमेरिटन कानून पर बारीकी से नज़र, जब भी संभव हो दयालु बनें, यह हमेशा मुमकिन है– दलाई लामा