आंबेडकर जयंती पर जरहाटोला में प्रतिमा अनावरण
आंबेडकर जयंती पर जरहाटोला में प्रतिमा अनावरण
कोटरा में हर्षोल्लास से मनाया गया समारोह

अंबागढ़ चौकी:-
अंबागढ़ चौकी विकासखंड के ग्राम जरहाटोला में भगवान गौतम बुद्ध और डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण कर जयंती समारोह आयोजित किया गया। वहीं ग्राम कोटरा में भी भारतरत्न, संविधान निर्माता डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक भोलाराम साहू उपस्थित रहे। विशेष अतिथि के रूप में रितेश मेश्राम (पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष), मुकेश सिन्हा (ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, अंबागढ़ चौकी) सहित डॉ. विकास लाऊत्रे, झरनेश कुंभकार, मनोहर लाऊत्रे, भूपेंद्र रामटेके और अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम में सर्वसमाज की सहभागिता रही।
इस अवसर पर विधायक भोलाराम साहू ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर ने जीवन में अनेक कठिनाइयों और संघर्षों का सामना करते हुए समाज के सभी वर्गों के हित में कार्य किया। उन्होंने कहा कि वे स्वयं किसान परिवार से आते हैं और आंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान की बदौलत ही एक किसान का बेटा विधायक बन सका। उन्होंने शिक्षा, संगठन और संघर्ष के महत्व पर भी प्रकाश डाला।
